छवि स्रोत: एपी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया की टीम का ऐलान कुछ दिन पहले ही हुआ था. इस टूर्नामेंट के लिए संजू सैमसन और ईशान किशन दोनों को टीम इंडिया की टीम में जगह मिली है. लेकिन दोनों खिलाड़ियों में से किसे पहले खेलने का मौका मिलेगा ये बड़ा सवाल है. इस बीच हम आपको बताएंगे कि 32-32 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद दोनों खिलाड़ियों का रिकॉर्ड क्या है.
छवि स्रोत: एपी
ईशान किशन की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में अब तक 32 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 32 पारियों में 25.67 की औसत से 796 रन बनाए हैं। संजू सैमसन की बात करें तो वह अब तक 52 टी20 मैच खेलने में सफल रहे हैं. उन्होंने 32 T20I मैचों की 28 पारियों में 19.32 की औसत से 483 रन बनाए। यहां इशान किशन रन बनाने के मामले में आगे हैं.
छवि स्रोत: एपी
32 टी20I मैचों के बाद ईशान किशन एक भी शतक नहीं लगा सके. इस दौरान वह छह अर्धशतक लगाने में सफल रहे थे. संजू सैमसन की बात करें तो 32 टी20 मैचों के बाद वह भी एक भी शतक लगाने में सफल नहीं रहे. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ दो अर्धशतक निकले. यहां भी ईशान का पलड़ा भारी है.
छवि स्रोत: एपी
स्ट्राइक रेट की बात करें तो 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद ईशान किशन का स्ट्राइक रेट 124.37 रहा. संजू सैमसन की बात करें तो 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद उनका स्ट्राइक रेट 132.69 रहा है. इस मामले में संजू ईशान से थोड़ा आगे हैं।
छवि स्रोत: एपी
अगर चौके-छक्के लगाने की बात करें तो इशान किशन ने 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद 79 चौके लगाए थे. इसके साथ ही वह 36 छक्के लगाने में भी सफल रहे. जबकि संजू सैमसन ने इतने ही मैचों के बाद 42 चौके लगाए थे. इस दौरान वह 19 छक्के लगाने में भी कामयाब रहे.
