
आज की ताजा खबर
ताइपे: एशियाई देश ताइवान में भीषण भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.0 मापी गई है. शनिवार देर रात ताइवान के उत्तरपूर्वी तटीय शहर यिलान से लगभग 32 किमी (20 मील) दूर 7.0 तीव्रता का भूकंप आया।
मिली जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके इतने तेज थे कि ताइवान की राजधानी ताइपे में कई इमारतें हिल गईं. इस भूकंप की गहराई 73 किमी (45 मील) थी. समाचार लिखे जाने तक नुकसान की विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
ताइवान में भूकंप क्यों आते हैं?
आपको बता दें कि ताइवान में भयंकर भूकंप आता है क्योंकि यह दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है और यहां भूकंप का खतरा हमेशा बना रहता है।
कॉपी अपडेट की जा रही है…
