
सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार
पिछले कुछ दिनों से जब कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर सियासत गरमाई हुई है तो डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के समर्थक सीएम सिद्ध रमैया के सामने शिवकुमार के समर्थन में नारे लगाते नजर आ रहे हैं. आज कांग्रेस ने बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में वीबी जी राम जी एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था. आज भी जब सीएम भाषण देने के लिए मंच पर आए तो डीके के समर्थक डीके के नाम पर नारे लगाने लगे, उनकी हरकतों से परेशान होकर सीएम सिद्ध रमैया ने उन्हें शांत रहने की हिदायत दी, कुछ देर तक डीके शिवकुमार के पक्ष में नारे लगाने के बाद सभी चुप हो गए और सीएम ने अपना भाषण दिया.
सिद्धारमैया को आया गुस्सा, क्या कहा?
सीएम सिद्धारमैया ने कहा, बैठ जाओ, बैठ जाओ, ये कौन है?
मंच संचालक ने कहा:- मुझे पता है ये यूथ कांग्रेस के लोग कौन हैं, आप लोग चुप हो जाइए और सीएम की बात सुनिए, हम जानते हैं कि आप लोग किसके लिए नारे लगा रहे हैं, अब चुप हो जाइए और मुख्यमंत्री की बात सुनिए, चुप हो जाइए, ए…चुप रहिए और मुख्यमंत्री की बात सुनिए।
सीएम सिद्धारमैया ने कहा:- एआईसीसी…अरे, चुप हो जाओ.
संचालक:- अरे, थोड़ी देर भाषण सुनो, एक बार कहा है तो ठीक है, दो बार कहा है तो ठीक है, बार-बार ये सब कहना ठीक नहीं है, अब शांत हो जाओ और उनकी बात सुनो।
तब सीएम का भाषण शुरू हो सका.
