
विराट कोहली
विराट कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और उनका पूरा फोकस फिलहाल वनडे क्रिकेट पर है और वह वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलना चाहते हैं और इसके लिए अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं. साल 2025 में उन्होंने वनडे क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में वह अपने पुराने फॉर्म में दिखे, जहां उनके बल्ले से खूब रन निकले. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उनका चयन लगभग तय है.
सौरव गांगुली को हराने का सुनहरा मौका
भारतीय टीम को अपना पहला वनडे मैच 11 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है और इस मैच में उतरते ही विराट कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने के मामले में सौरव गांगुली को पीछे छोड़ देंगे. दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने 308-308 मैच खेले हैं. भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. उन्होंने कुल 463 वनडे मैच खेले हैं.
विजय हजारे ट्रॉफी में शतक लगाया
विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में कमाल का प्रदर्शन दिखाया था और 302 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे. इसके बाद उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में भी अपनी प्रतिभा दिखाई. कोहली ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ 131 रन और गुजरात के खिलाफ 77 रन बनाए थे. ऐसी भी संभावना है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले विजय हजारे ट्रॉफी का एक और मैच खेल सकते हैं.
सबसे ज्यादा वनडे शतक विराट कोहली के नाम दर्ज हैं.
विराट कोहली ने साल 2008 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू किया था और तब से वह टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं. उन्होंने अपने दम पर भारतीय टीम को कई मैचों में जीत दिलाई है। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम है. उन्होंने अब तक भारतीय टीम के लिए 308 वनडे मैचों में कुल 14557 रन बनाए हैं, जिसमें 53 शतक और 76 अर्धशतक शामिल हैं.
यह भी पढ़ें:
कमाल, एक ही मैच में पांच शतक; ऐसा ऐतिहासिक रिकॉर्ड पहली बार बना है
इस टीम के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी करेंगे भारत की कप्तानी, ये है वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
