
दिल्ली धमाके के बाद जली हुई हालत में गाड़ियां
नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक नई रिपोर्ट में जैश-ए-मोहम्मद को कई हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है. दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार बम धमाके से पाकिस्तानी आतंकी संगठन का नाम जुड़ गया है. संयुक्त राष्ट्र की 37वीं रिपोर्ट में कहा गया है कि हमले में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का लिंक सामने आया है. यह रिपोर्ट सुरक्षा परिषद की 1267 प्रतिबंध समिति ने तैयार की है. संयुक्त राष्ट्र की विश्लेषणात्मक सहायता और प्रतिबंध निगरानी टीम ने जानकारी देते हुए कहा कि लाल किले के पास हुआ हमला आतंकवादी संगठन जैश से जुड़ा था।
रिपोर्ट ने सीमा पार आतंकवाद पर फिर उठाए सवाल
यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सदस्य देश ने कहा कि जैश ने हमलों की जिम्मेदारी ली है. रिपोर्ट में सीमा पार आतंकवाद पर एक बार फिर सवाल उठाए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, मसूद अज़हर ने 8 अक्टूबर को एक अलग महिला विंग बनाने की घोषणा की. नई विंग का नाम जमात-उल-मुमिनात रखा गया. यह विंग संयुक्त राष्ट्र की सूची में शामिल नहीं है, लेकिन इस संगठन पर आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने का आरोप है।
जैश-ए-मोहम्मद अब भी सक्रिय
हालाँकि, सदस्य देशों के बीच इस पर असहमति है। एक देश का दावा है कि जैश अब भी सक्रिय है. दूसरे देश ने कहा कि जैश अब ”निष्क्रिय” है. पाकिस्तान पहले ही कह चुका है कि जैश और लश्कर पर प्रतिबंध के बाद वे सक्रिय नहीं हैं. रिपोर्ट में पहलगाम हमले का भी जिक्र किया गया है. अप्रैल 2025 पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे। यह हमला द रेजिस्टेंस फ्रंट ने किया था, जिसे लश्कर का प्रॉक्सी माना जाता है। 28 जुलाई 2025 को तीन संदिग्ध मारे गए. मई में भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की. आपको बता दें कि 10 नवंबर 2025 को नई दिल्ली में लाल किले के पास हमला हुआ था. हमले में 15 लोगों के मारे जाने का दावा किया गया.
