
नए साल की पार्टी मनाने निकले युवक का गड्ढे में मिला शव (प्रतीकात्मक फोटो)
नए साल के दिन जहां पूरी दुनिया शोर-शराबे और जश्न में मशगूल थी, वहीं यूपी के बलिया जिले में रहने वाले एक युवक के परिजनों के लिए यह दिन मनहूस बन गया। बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में नए साल की पार्टी मनाने गए विजय शुक्ला का शव गड्ढे में पड़ा मिला।
मृतक के घर और मोहल्ले में मातम का माहौल है
पुलिस के मुताबिक, पिंडहरा (पांडेय का पोखरा) गांव के 36 वर्षीय विजय शुक्ला का शव गुरुवार की रात बांसडीह-सहतवार मार्ग पर दरांव गांव में सड़क किनारे गड्ढे में मिला। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना से मृतक के घर और मोहल्ले में मातम का माहौल है.
नए साल की पार्टी के बाद विजय लापता हो गया
31 दिसंबर को विजय शुक्ला नए साल की पार्टी के लिए एक रेस्टोरेंट में गए थे. इसके बाद वह लापता हो गया. परिजनों के खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो गुरुवार को परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. विजय की बहन की शिकायत पर गुरुवार शाम को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था।
अंधेरे में नाली के गड्ढे में गिरने का खतरा
पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया आशंका है कि अंधेरे के कारण विजय नाले के गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असली कारण पता चलेगा। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि नए साल की पार्टी के बाद विजय किसके साथ था और वहां से कैसे और किस हालत में निकला।
ये भी पढ़ें-
मैनपुरी में नए साल की ‘खूनी शुरुआत’, दिनदहाड़े डकैती के दौरान पति-पत्नी को मारी गोली, मचा हड़कंप
