
कार्यक्रम के दौरान सुनील पांडे ने खेसारी लाल यादव को एक ऑफर दिया.
बिहार: मौका था बाहुबली नेता सुनील पांडे के भाई और एलजेपी नेता हुलास पांडे के बेटे के जन्मदिन का. इस निजी कार्यक्रम में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी शामिल हुए. यहां कद्दावर नेता सुनील पांडे ने खेसारी लाल यादव को काराकाट से चुनाव लड़ने का खुला ऑफर दे दिया.
मंच पर थे खेसारी लाल यादव. सामने बैठे सुनील पांडे ने कहा, “इस बार काराकाट से चुनाव लड़ो, हम तुम्हारा टिकट फाइनल करा देंगे। अब तुम काराकाट से चुनाव लड़ो बबुआ।” उनके इस बयान पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं.
सुनील पांडे के बयान पर खेसारी लाल यादव ने मंच से ही कहा, ”मैं चाहूं तो आपके आशीर्वाद से किसी भी दिन राज्यसभा जा सकता हूं, लेकिन मैं नहीं जाना चाहता.” इस पर सुनील पांडे ने कहा- ये जरूरी है, ये जरूरी है.
पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं
गौरतलब है कि सुनील पांडे के परिवार का राजनीति में खासा दबदबा है. उनके बेटे फिलहाल बीजेपी विधायक हैं, जबकि उनके भाई हुलास पांडे लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) से जुड़े रहे हैं. ऐसे में खेसारी लाल को दिया गया ये ऑफर राजनीतिक समीकरण के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है.
खेसारी लाल यादव ने इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के टिकट पर छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. तब से उन्होंने सक्रिय राजनीति से कुछ दूरी बना ली है और अपने फिल्मी करियर पर ध्यान केंद्रित किया है।
खबर अपडेट हो रही है…
