
राज ठाकरे और नितेश राणे
महाराष्ट्र निकाय चुनाव को लेकर वार-पलटवार के दौर के बीच अब भाषा की लड़ाई भी शुरू हो गई है. अब बीजेपी के फायरब्रांड नेता नीतीश राणे ने एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे के हिंदी वाले बयान पर तीखा कटाक्ष किया है.
रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान राज ठाकरे ने कहा था, ‘हम हिंदू हैं, हिंदी नहीं।’ इस पर पलटवार करते हुए नीतीश राणे ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है, “हम हिंदू हैं…उर्दू नहीं! मुंबई महादेव।”
फड़णवीस के बयान पर राउत का पलटवार
इससे पहले, देवेन्द्र फड़णवीस ने शनिवार को कहा था कि मुंबई का अगला मेयर एक हिंदू होगा और वह मराठी होगा। इस पर रविवार को शिवसेना-यूबीटी नेता संजय राउत ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, “सीधे कहो कि मराठी मेयर बनेगा. आप बीच में ‘हिंदू’ शब्द क्यों ला रहे हैं? मराठी कहते समय आपकी जीभ क्यों लड़खड़ा रही है? यह मुंबई मराठी लोगों की है. हिंदुत्व मत सिखाएं.”
राउत ने कहा, “शिवाजी महाराज, बाल ठाकरे का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था। औरंगजेब का जन्म यहां नहीं हुआ था, उनका जन्म गुजरात में हुआ था, इसलिए फड़नवीस जैसे लोगों को हमें हिंदुत्व नहीं सिखाना चाहिए। क्या शिंदे, जो फड़नवीस के साथ खड़े हैं, हमें हिंदुत्व सिखाएंगे, उनका हिंदुत्व से क्या संबंध है, वह दिल्ली के लोगों के जूते चाटने वाले हैं।”
29 नगर निगमों के लिए मतदान
आपको बता दें कि महाराष्ट्र की कुल 29 नगर निगमों के लिए 15 जनवरी को मतदान होना है, जबकि इसके नतीजे अगले दिन 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। वोटिंग से पहले ही सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के 68 उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके हैं, जिनमें बीजेपी के 44, शिवसेना (शिंदे गुट) के 22 और राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार) के 2 उम्मीदवार शामिल हैं।
ये भी पढ़ें-
वेनेजुएला को ‘चलाने’ से पीछे हटा अमेरिका, ट्रंप की घोषणा के बाद विदेश मंत्री रुबियो ने दी सफाई
LIVE: ‘पैसे के दम पर जीते 66 पार्षद’, राज ठाकरे की पार्टी का बड़ा आरोप, आज जाएगी हाई कोर्ट
