
मृत युवा स्ट्रेथनाइन ट्रे;
बिहार के बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के रामचन्द्रपुर इटहरी गांव में उस वक्त मातम छा गया, जब एक नवविवाहित युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला. मृतक की पहचान प्रकाश तांती के पुत्र सागर तांती के रूप में की गयी है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर है.
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार सागर तांती की शादी करीब एक माह पहले उसकी पत्नी वर्षा कुमारी से हुई थी. बताया गया कि शादी दोनों की सहमति से हुई थी, लेकिन शादी के दो दिन बाद ही पति-पत्नी के बीच कलह शुरू हो गई. मृतक की मां रेखा देवी ने आरोप लगाया कि उनकी बहू न तो सागर से ठीक से बात करती थी और न ही पारिवारिक जीवन जीने में दिलचस्पी दिखाती थी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बहू मोबाइल पर दूसरे लड़कों से बात करती थी, जिससे परिवार में कई बार विवाद होता था.
छोटे भाई को 1500 रुपये देते हुए बोला…
मृतक की मां रेखा देवी के अनुसार सागर गुरुवार की सुबह करीब छह बजे चुपचाप घर से निकल गया. जाते समय उस ने अपने छोटे भाई को 1500 रुपए दिए और कहा कि इसे अपनी भाभी को दे देना. कुछ घंटे बाद परिजनों को सूचना मिली कि पुनसिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है. मौके पर पहुंचने पर शव की पहचान सागर तांती के रूप में की गयी.
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हाहाकार मच गया। मां रेखा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं मृतक की पत्नी घर के एक कोने में चुपचाप खड़ी दिखी. मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट रूप से सामने आएगा।
(रिपोर्ट- दीपक कुमार)
ये भी पढ़ें-
दिल्ली में ED की कार्रवाई जारी, अब सुनील गुप्ता के ठिकानों से करोड़ों की नकदी और ज्वेलरी बरामद
पति ने बीजेपी से बगावत की तो घर छोड़कर मायके चली गईं पूर्व मेयर; वहीं से प्रचार करेंगे
