
खंडवा में एक बहू और उसके पति ने अपने ससुर की हत्या कर दी.
खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा में एक बहू ने अपने पति के साथ मिलकर अपने ससुर की हत्या कर दी. मृतक ससुर को लेकर भी एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. वह अपनी बहू से रेप के आरोप में जेल गए थे. अब ताजा मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे और बहू को गिरफ्तार कर लिया है.
क्या है पूरा मामला?
मध्य प्रदेश के खंडवा में बहू ने अपने बेटे के साथ मिलकर बुजुर्ग ससुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी. ससुर पर अपनी ही बहू से छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. इस मामले में ससुर को जेल की सजा भी काटनी पड़ी. इसके बावजूद ससुर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।
एक दिन बहू ने अपने पति गणेश को इस बारे में बताया और कहा कि उसका ससुर रमेश गोंड उसके साथ छेड़छाड़ करता है। इसके बाद गुस्से में आकर बेटे गणेश ने अपनी पत्नी और एक दोस्त के साथ मिलकर अपने ही पिता रमेश गोंड की पिटाई कर दी. जिससे पिता की मौत हो गयी.
बहू और बेटे ने मिलकर रमेश की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद तीनों लोगों ने बुजुर्ग के शव को ठिकाने लगाने के लिए उसका अंतिम संस्कार करने की कोशिश की, तभी इसकी भनक पिपलोद थाना पुलिस को लग गई और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
खंडवा एसपी का बयान आया सामने
खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. मृतक रमेश पर पहले भी अपनी बहू से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोप लगा था, जिसके बाद उसे जेल भी जाना पड़ा था. (इनपुट: प्रतीक मिश्रा)
