
महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में महायुति की जीत. (फाइल फोटो)
महाराष्ट्र में 12 जिला परिषद और 125 पंचायत समिति चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं. एक बार फिर महायुति ने बढ़त बना ली है. अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, महायुति ने 12 में से करीब 11 जिला परिषदों में जीत हासिल की है, जबकि एनसीपी शरद पवार गुट को सिर्फ एक जगह जीत मिली है. महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने बताया है कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने 12 जिला परिषदों में 731 में से 552 सीटें हासिल की हैं।
जिला परिषदों में रुझान:
- बीजेपी ने 7 जिला परिषदों में जीत का परचम लहराया है.
- शिंदे गुट की शिवसेना 2 जिला परिषद में आगे चल रही है.
- अजित पवार (एनसीपी) ने 2 जिला परिषदों में जीत हासिल की है.
- 1जिला परिषद में एनसीपी शरद पवार गुट आगे नजर आ रहा है.
- उद्धव ठाकरे की शिवसेना और कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकीं.
पंचायत समिति चुनाव में भी महायुति का प्रदर्शन दमदार रहा
- 125 पंचायत समितियों में से 52 पर बीजेपी आगे है.
- शिंदे गुट की शिवसेना 26 स्थानों पर आगे चल रही है.
- अजित पवार गुट (एनसीपी) 25 पंचायत समितियों में आगे है.
महाविकास अघाड़ी की स्थिति पर बात:
- 8 पंचायत समितियों में कांग्रेस आगे
- शरद पवार गुट (एनसीपी) 8 स्थानों पर आगे चल रही है.
- यूबीटी शिवसेना 5 स्थानों पर आगे है.
एमवीए की चुनौती बढ़ी
महाराष्ट्र में 12 जिला परिषद और 125 पंचायत समिति चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग की ओर से अभी आधिकारिक और अंतिम आंकड़े आने बाकी हैं. हालांकि, महायुति ने लगातार चुनावों में अपना दबदबा कायम रखा है, लेकिन महाविकास अघाड़ी के सामने चुनौतियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं. सीएम देवेन्द्र फड़णवीस ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को जनता की नब्ज समझने की जरूरत है. विपक्ष का जनता से संपर्क टूट चुका है और वह केवल आरोप लगाने की राजनीति कर रहा है, यही कारण है कि बार-बार ऐसे चुनाव परिणाम सामने आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- ‘बीजेपी ने तोड़ा 2017 का रिकॉर्ड’, महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में पार्टी की बंपर जीत पर फड़णवीस की प्रतिक्रिया आई।
महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में बीजेपी को भारी बढ़त, जानें कहां कितनी सीटों पर है आगे.
