
माघ मेला 2026
माघ मेला 2026: माघ मेला शुरू होने में अब बहुत कम समय बचा है. साल 2026 में माघ मेला 3 जनवरी से शुरू होगा. माघ मेले का आखिरी स्नान 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा. माघ मेले में स्नान के साथ-साथ दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। इस दौरान आप 5 तरह के दान कर सकते हैं जिससे ना सिर्फ आपको भगवान का आशीर्वाद मिलता है बल्कि आपके पितर भी प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं इस दौरान किन चीजों का दान करना चाहिए।
गुप्त दान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुप्त दान करने से बहुत ही शुभ फल मिलता है। गुप्त दान का मतलब है कि आप कुछ इस तरह से दान करें कि दान देने वाले को भी आपका नाम पता न चले। माघ मेले के दौरान ऐसा दान करने से जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है।
भोजन का दान
अन्न दान को महादान कहा जाता है। इसलिए आपको माघ मेले के दौरान अन्न का दान अवश्य करना चाहिए। अन्न दान करने से न सिर्फ आपको भगवान का आशीर्वाद मिलता है बल्कि आपके पितर भी प्रसन्न होते हैं। अन्न का दान करने से आपके घर का अन्न भंडार हमेशा भरा रहता है।
शय्या दान
माघ मेले के दौरान रजाई, गद्दा, खाट, कंबल आदि का दान करने से जीवन में संतुलन बना रहता है। बिस्तर दान करने से आप न सिर्फ जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं बल्कि ऐसा करने से आपको मानसिक शांति भी मिलती है।
वस्त्र दान
माघ मेले के दौरान आपको जरूरतमंद लोगों को कपड़े भी दान करने चाहिए। कपड़े दान करने से न सिर्फ आप जरूरतमंदों की मदद करते हैं बल्कि आपको अपने पूर्वजों का आशीर्वाद भी मिलता है।
तिल का दान
माघ मेले के दौरान तिल का दान करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। आप तिल या तिल के लड्डू का दान भी कर सकते हैं। तिल का दान करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति भी बेहतर होती है और करियर और बिजनेस में भी शुभ परिणाम मिलते हैं।
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सच्चाई का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
