
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी के साथ ये तस्वीर शेयर की है.
नई दिल्ली: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने बुधवार को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी एक एआई-जनित छवि साझा की, जो भारत और उनके देश के बीच उत्कृष्ट संबंधों को दर्शाती है। यह तस्वीर उन्होंने एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से पहले शेयर की है, जिसमें दोनों नेता अपने हाथों से दिल का चिन्ह बना रहे हैं. मैक्रॉन ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘जब दोस्त एक साथ जुड़ते हैं, तो नवप्रवर्तन होता है। एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन के लिए तैयार!’ मैक्रों द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर ‘हां, यह AI है’ लिखा हुआ था. इस क्रिएटिव पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है.
ग्लोबल साउथ का सबसे बड़ा AI सम्मेलन
आपको बता दें कि एआई इम्पैक्ट समिट 2026 16 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुआ और 20 फरवरी तक चलेगा। यह ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाला पहला प्रमुख AI सम्मेलन है। इसमें 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष, 60 मंत्री और 500 से अधिक एआई नेता भाग ले रहे हैं। शिखर सम्मेलन के 3 मुख्य आधार हैं, पीपुल (लोग), प्लैनेट (पृथ्वी) और प्रोग्रेस (प्रगति)। पीएम मोदी 19 फरवरी को समिट के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे. उनके साथ फ्रांस के राष्ट्रपति, संयुक्त राष्ट्र महासचिव और दुनिया के बड़े उद्योगपति भी उद्घाटन समारोह को संबोधित करेंगे.
‘एआई को लेकर हमारा और भारत का उद्देश्य एक ही है’
आइए हम आपको बताते हैं मैक्रो एम्स दिल्ली में इंडो-फ्रेंच सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थ (आईएफ-सीएआईएच) का उद्घाटन किया। यह केंद्र एम्स, सोरबोन विश्वविद्यालय और पेरिस ब्रेन इंस्टीट्यूट के बीच समझौता ज्ञापन पर आधारित है। इसमें आईआईटी दिल्ली और अन्य संस्थान भी शामिल हैं। यह केंद्र एआई के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा में अनुसंधान, शिक्षा और नैदानिक नवाचार को बढ़ावा देगा। इस मौके पर मैक्रॉन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह इनोवेशन हमारे देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बनेगा। मेरा मानना है कि भारत और फ्रांस और यूरोप में हमारा उद्देश्य एक ही है, हम पूरी तरह से अमेरिकी और चीनी मॉडल पर निर्भर नहीं रहना चाहते।
