
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा छक्के: रोहित शर्मा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के माहिर खिलाड़ी हैं और वह कुछ ही गेंदों में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भी उन्होंने तेज शुरुआत की, लेकिन बाद में वह अपनी पारी लंबी नहीं खींच सके और पवेलियन लौट गए. फिर भी उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया
भारतीय टीम के लिए पहले वनडे में रोहित शर्मा ने 26 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने दो छक्के और तीन चौके लगाए. काइल जैमीसन की गेंद पर बड़ा स्ट्रोक लगाने की कोशिश में वह कीवी कप्तान माइकल ब्रेसबेल के हाथों लपके गए. मैच में दो सिक्सर लगाकर रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 650 छक्के पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले कोई भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा नहीं कर पाया था.
रोहित वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले ओपनर बन गए हैं.
इसके अलावा रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले सलामी बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रोहित ने बतौर ओपनर वनडे क्रिकेट में 329 छक्के लगाए हैं, जबकि गेल ने बतौर ओपनर वनडे क्रिकेट में 328 छक्के लगाए हैं।
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले ओपनर
| ओपनर बल्लेबाज | छक्के |
| रोहित शर्मा | 329 |
| क्रिस गेल | 328 |
| सनथ जयसूर्या | 263 |
| मार्टिन गुप्टिल | 174 |
| सचिन तेंडुलकर | 167 |
रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 33 शतक लगाए हैं
रोहित शर्मा ने साल 2007 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था और उसके बाद वह शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके, लेकिन फिर महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें ओपनिंग करने के लिए भेजा और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने अब तक 280 वनडे मैचों में कुल 11542 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 33 शतक और 61 अर्धशतक निकले हैं.
यह भी पढ़ें:
