
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर
वेनेजुएला में अमेरिका की कार्रवाई के बाद भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि वेनेजुएला में हालिया घटनाक्रम के मद्देनजर भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे वेनेजुएला की सभी गैर-जरूरी यात्रा से बचें।
भारतीय दूतावास से संपर्क करें
इसके साथ ही एडवाइजरी में कहा गया कि जो भी भारतीय किसी भी कारण से वेनेजुएला में हैं, उन्हें अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अपनी गतिविधियों को सीमित करें और राजधानी कराकस में भारतीय दूतावास से संपर्क करें।
ईमेल आईडी और फोन नंबर भी जारी किया गया
भारतीय विदेश मंत्रालय ने ईमेल आईडी और आपातकालीन फोन नंबर भी जारी किए हैं। ईमेल आईडी -cons.caracas@mea.gov.in और आपातकालीन फ़ोन नंबर +58-412-9584288 (व्हाट्सएप कॉल के लिए भी) जारी किया। इन दोनों के जरिए लोग कराकस स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं।
