कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. सत्ताधारी पार्टी टीएमसी की ओर से सीएम ममता बनर्जी जोरदार प्रचार में जुटी हुई हैं. इस बीच पुरुलिया में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा, ‘अगर बीजेपी पश्चिम बंगाल में सत्ता में आई तो लोग नॉनवेज नहीं खा पाएंगे.’
बीजेपी पर जमकर निशाना साधा
ममता बनर्जी ने कहा, ”लक्ष्मी भंडार से महिलाओं को फायदा हुआ है, बीजेपी चुनाव से पहले कुछ फंड देगी लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद इसे बंद कर देगी.”
उन्होंने कहा, ”बंगाल चुनाव से पहले 1.2 करोड़ मतदाताओं के नाम एसआईआर के जरिए हटा दिए गए।”
गृह मंत्री अमित शाह पर साधा निशाना
ममता बनर्जी ने कहा, “बीजेपी के एक बड़े नेता ने टीएमसी के खिलाफ अपनी ‘चार्जशीट’ दायर की है, उनके खिलाफ भी ‘चार्जशीट’ दायर की जानी चाहिए। गुजरात में बहुत सारे दंगे हुए।”
उन्होंने कहा, ”लोग कहते हैं कि मैं पट्टी बांधकर घूमती हूं, मैंने मौत को हरा दिया है, उन्हें डॉक्टर की रिपोर्ट देखनी चाहिए, मुझ पर हमला हुआ था, मैं प्लास्टर बांधकर व्हीलचेयर पर घूमती थी.”
पुरुलिया में ममता ने कहा, “पुरुलिया अब डर से परिभाषित जिला नहीं रहा।” गौरतलब है कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए ममता बनर्जी ने राज्य में चुनाव प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. अब देखना यह है कि जनता किस पर भरोसा करती है।
ममता ने पुरुलिया के विकास कार्यों के बारे में भी बताया-
- भाषा आंदोलन को श्रद्धांजलि देते हुए पुंचा ब्लॉक में भाषा सौधा का निर्माण।
- पुंचा प्रखंड में सीताराम महतो मेमोरियल कॉलेज का निर्माण.
- पुंछा और हुरा ब्लॉक में एसएनसीयू इकाइयां और उचित मूल्य दवा की दुकानें संचालित हैं।
- हुरा ब्लॉक में ₹23 करोड़ की पेयजल परियोजना पूरी, हजारों परिवारों का लंबे समय से चला आ रहा संकट दूर।
