
मोनालिसा, अभिषेक त्रिपाठी।
‘महाकुंभ’ के दौरान अपनी पतली आंखों को लेकर सुर्खियों में आईं मोनालिसा आए दिन किसी न किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। अब वह अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, मोनालिसा अपनी फिल्मी पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। मोनालिसा जल्द ही सनोज मिश्रा की ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ में नजर आएंगी, जिसमें अभिषेक त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं। मोनालिसा के वायरल होते ही सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म के लिए साइन कर लिया है और अब वायरल गर्ल ने अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. पर्दे पर मोनालिसा और अभिषेक त्रिपाठी की जोड़ी नॉर्थ-ईस्ट की संवेदनशील परिस्थितियों पर आधारित है, इसके साथ ही यह फिल्मी दुनिया में भी इन दोनों की पहली फिल्म है.
मोनालिसा और अभिषेक त्रिपाठी की केमिस्ट्री
सामने आई तस्वीरों में मोनालिसा और अभिषेक त्रिपाठी के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखी जा सकती है। जहां मोनालिसा की यह पहली फिल्म है वहीं अभिषेक त्रिपाठी भी ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ से अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं. सनोज मिश्रा ने खुद शूटिंग की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें मोनालिसा और अभिषेक त्रिपाठी के बीच कुछ बेहद खास और रोमांटिक पल देखने को मिल रहे हैं. कुछ दिन पहले सनोज मिश्रा ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर सभी को फिल्म के कंटेंट से रूबरू कराया था.
फिल्म में मोनालिसा और अभिषेक का रोल
फिल्म में मोनालिसा का किरदार एक आम लड़की का है, जबकि अभिषेक त्रिपाठी ‘राज’ नाम के लड़के के किरदार में नजर आएंगे, जिनकी जिंदगी में मोनालिसा के किरदार की एंट्री एक बड़ा बदलाव लाती है. इस फिल्म की शूटिंग से पहले मोनालिसा ने एक्टिंग क्लास भी ली थी, जिसकी झलक वह अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं. अभिषेक ने इस किरदार के लिए रिसर्च भी की ताकि वह एक टूटे हुए इंसान की मनोवैज्ञानिक स्थिति को समझ सकें।
महाकुंभ से लेकर फिल्मों तक
मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली मोनालिसा की बात करें तो वह महाकुंभ के दौरान पहली बार लोगों की नजरों में आईं। घाट पर माला बेचते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों को उनकी आंखों का रंग और सादगी बहुत पसंद आई। इस वायरल वीडियो ने मोनालिसा की झोली में पहली फिल्म डाल दी और उन्हें पहला बड़ा मौका बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से मिला। मोनालिसा के साथ-साथ अभिषेक त्रिपाठी की भी यह पहली फिल्म है, जिससे वह दर्शकों के दिलों पर छाने के लिए तैयार हैं.
यह भी पढ़ें: अगस्त्य नंदा ने नानू अमिताभ बच्चन का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया, ‘इक्कीस’ की कमाई से खुश हुए बिग बी, पोते को दी बधाई
