
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (बाएं) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (दाएं)
वेनेज़ुएला पर अमेरिका का हमला: अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर दिया है. अमेरिकी सेना ने न सिर्फ हमला किया बल्कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को भी पकड़ लिया और अमेरिका ले गईं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मादुरो पर अमेरिका में मुकदमा चलाया जाएगा. सत्ता हस्तांतरण तक वेनेज़ुएला का प्रशासन अमेरिका चलाएगा. अमेरिका की इस सैन्य कार्रवाई को लेकर दुनिया भर से प्रतिक्रिया आई है. इस पूरी खबर पर ताजा अपडेट जानने के लिए इंडिया टीवी की डिजिटल टीम के साथ जुड़े रहें।
