
कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची.
गुवाहाटी: असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. अभी से ही विभिन्न पार्टियों के नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है. इस बीच कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी पहली सूची में 42 उम्मीदवारों के नाम हैं. इस लिस्ट में सबसे अहम नाम असम कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद गौरव गोगोई का है, जो असम की जोरहाट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. आपको बता दें कि असम में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं.
लिस्ट में इन उम्मीदवारों के नाम
कांग्रेस की ओर से जारी सूची में उम्मीदवारों की बात करें तो इसमें बारपेटा सीट से महानंदा सरकार, हाजो-सुआलकुची सीट से नंदिता दास, कमालपुर सीट से सत्यब्रत कलिता, दिसपुर सीट से मीरा बोरठाकुर गोस्वामी, बरखेत्री सीट से दिगंत बर्मन, नलबाड़ी सीट से अशोक कुमार सरमा, तिहू सीट से रतुल पटवारी, सिपाझार सीट से बिनंदा कुमार सैक्य, जगीरोड सीट से बाबुल दास, राहा सीट शामिल हैं। इस सूची में बरछाला सीट से उत्पल बनिया, बरछाला सीट से रिपुन बोरा, बिहपुरिया सीट से नारायण भुइयां, जोनाई सीट से राजकुमार मेदक का नाम भी शामिल है.
इन अभ्यर्थियों का भी नाम सूची में
इसके अलावा दुमदुमा सीट से दुर्गा भूमिज, दुलियाजान सीट से ध्रुब गोगोई, नाहरकटिया सीट से प्रणति फुकन, सोनारी सीट से उत्पल गोगोई, डेमो सीट से अजय कुमार गोगोई, माजुली सीट से इंद्रनील पेगु, नाजिरा सीट से देबब्रत सैक्य, गोलाघाट सीट से बिटुपन सैक्य, बोकाजन सीट से रतन इंगती, लखीपुर सीट से शांति कुमार सिन्हा, बरखोला सीट शामिल हैं। सिलचर सीट से अमित कुमार कलवार, सिलचर सीट से अभिजीत पॉल, सोनई सीट से अमीनुल हक लश्कर, करीमगंज उत्तर सीट से जकारिया अहमद, पत्थरकांडी सीट से कार्तिक सेन सिन्हा और राम कृष्ण नगर सीट से सुरुचि रॉय को टिकट दिया गया है।
ये भी पढ़ें-
बीजेपी ने राज्यसभा के लिए 9 नामों का किया ऐलान, नितिन नवीन का नाम भी शामिल; पूरी सूची देखें
