हरदोई: भगवान श्रीराम और माता कौशल्या पर अभद्र टिप्पणी करने वाले समाजवादी पार्टी के नेता यदुनंदन लाल वर्मा को जमानत मिल गई है. जेल से रिहाई के बाद यदुनंदन के समर्थकों ने हरदोई में भव्य स्वागत किया. इस दौरान भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सड़क पर नारे लगाकर यदुनंदन लाल वर्मा का स्वागत किया. इस दौरान भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. इस घटना के बाद इलाके में तनाव है.
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि 2 दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें यदुनंदन लाल वर्मा ने कथित तौर पर भगवान श्री राम और माता कौशल्या पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. यदुनंदन लाल का विवादित वीडियो सामने आने के बाद इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है. जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामला दर्ज कर लिया.
पूरा मामला हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के अंटवा खेरवा गांव का है. सम्राट अशोक की जयंती पर गुरुवार को गांव में संजय कुशवाहा द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में कई पार्टियों के नेता मौजूद रहे. इस कार्यक्रम के दौरान रामनवमी के दिन सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा का भाषण सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और अब उनके स्वागत का वीडियो सामने आया है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा स्वागत वीडियो-
हरदोई में एक जनसभा में ऐसा मामला सामने आने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. हालांकि जमानत मिलने के बाद खुले तौर पर स्वागत किये जाने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है.
प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं
यह स्वागत सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं बल्कि हिंदू आस्था और सामाजिक मर्यादा पर खुला हमला है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन ने इस आयोजन की इजाजत कैसे दे दी? क्या कानून और संवेदनशील धार्मिक भावनाओं के बीच कोई संतुलन रखा गया या इसे एक राजनीतिक स्टंट माना गया? अगर अनुमति नहीं मिली तो प्रशासन की निष्क्रियता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं.
भगवान का अपमान करने वाले किसी भी व्यक्ति का खुला स्वागत है
इस घटना से यह स्पष्ट हो गया है कि अब समाज और राजनीति में धार्मिक जिम्मेदारी और मर्यादा को किनारे रख दिया गया है। भगवान का अपमान करने वाले का खुलेआम स्वागत, नारेबाजी और जुलूस से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। अब प्रशासन और समाज के लिए चुनौती ये है कि वो कब तक ऐसे मामलों में संवेदनशीलता और कार्रवाई दिखाएंगे. यह सिर्फ टीका-टिप्पणी का मामला नहीं है, बल्कि यह धार्मिक भावनाओं और जिम्मेदार राजनीतिक आचरण के बीच सीधा टकराव बन गया है। फिलहाल पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
(रिपोर्ट- राम श्रीवास्तव)
ये भी पढ़ें-
