
इजराइल के हमले के बाद ईरान में उठ रहा लंबा धुआं.
टेल अवीव: इजराइल ने ईरान पर बड़ा हमला किया है. ईरान में पूरे देश में एयर स्ट्राइक के सायरन बज रहे हैं. यह जानकारी इजरायली वायुसेना ने दी है. तेहरान में कई जगहों पर जोरदार धमाकों की आवाज सुनी जा रही है. अब इजराइल में भी सायरन बजने लगा है. संवेदनशील इलाकों को खाली कराया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इजराइल ने ईरान पर एक साथ कई बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है.
कई जगहों पर आग की लपटें और धुआं उठ रहा है
तेहरान में कई जगहों पर इजरायली हमले के बाद आग की लपटें और तेज काला धुआं उठता देखा जा रहा है.
अमेरिका की धमकी के बाद हुए हमले
अमेरिकी धमकियों के बीच इजरायल ने ईरान पर यह हमला किया है. जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान पर हमले की धमकी दे रहे थे. अमेरिकी सेना ने पहले ही ईरान को चारों तरफ से घेर लिया है.
तेहरान टाइम्स ने भी ईरान पर हमले की पुष्टि की है
ईरान के प्रमुख अखबार तेहरान टाइम्स ने भी ईरान पर हमले की पुष्टि की है. तेहरान टाइम्स ने हमले का वीडियो भी जारी किया है और लिखा है कि तेहरान में कई जगहों पर धमाके हुए हैं.
