
गौतम अडानी ने टीम इंडिया को बधाई दी.
टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया. टीम इंडिया की जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है. दिल्ली से लेकर मुंबई और अहमदाबाद से पुंछ तक प्रशंसकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया. इस उपलब्धि पर देश की कई मशहूर हस्तियों ने टीम इंडिया को बधाई दी है. इसी क्रम में भारत के दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी ने भी टीम इंडिया को खास अंदाज में बधाई दी है.
गौतम अडानी ने क्या कहा?
उद्योगपति गौतम अडानी ने अपने आधिकारिक ट्वीट में कहा, अपना रास्ता खो दो! अहमदाबाद का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी! ट्रॉफी घर आ गई है!
मैच का स्कोर क्या था?
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई. इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. 2024 के बाद यह लगातार दूसरी जीत है जब टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता है. आपको बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2007 और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर पीएम मोदी हुए गदगद, अमित शाह ने भी की दिल खोलकर तारीफ
सोशल मीडिया पर धोनी की पोस्ट वायरल, कहा- बेहतर होगा कि मैं बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं
