
पॉल रॉयल्स
SA20 लीग का चौथा सीजन खेला जा रहा है, जहां मुकाबला सनराइजर्स ईस्टर्न केप और पॉल रॉयल्स के बीच हुआ. इसमें सनराइजर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रन बनाए, जिसके जवाब में रॉयल्स की टीम महज 49 रन पर सिमट गई और उसके बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए. इस कारण उसे 137 रनों से हार का सामना करना पड़ा. यह लीग के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार भी है.
पॉल रॉयल्स की टीम सबसे कम स्कोर पर सिमट गई
49 रन बनाकर पॉल रॉयल्स SA20 लीग में सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है. पहले यह रिकॉर्ड प्रिटोरिया कैपिटल्स के नाम था, जिन्होंने साल 2024 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ 52 रन बनाए थे। लेकिन अब बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण पॉल रॉयल्स ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
जॉर्डन हरमन ने अर्धशतक लगाया
सनराइजर्स ईस्टर्न केप टीम के लिए जॉर्डन हरमन ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 28 गेंदों में 62 रन बनाए और अपनी पारी में 5 चौके और चार छक्के लगाए. इसके अलावा क्विंटन डी कॉक के बल्ले से 42 रन निकले. जॉनी बेयरस्टो और क्विंटन डी कॉक ने पहले विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की थी. बाद में मैथ्यू ब्रिटज़के और जॉर्डन ने पांचवें विकेट के लिए 73 रन जोड़े. इन्हीं खिलाड़ियों की बदौलत सनराइजर्स की टीम 186 रन तक पहुंच पाई. पॉल रॉयल्स टीम की ओर से कोई भी गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका और सभी गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए.
पॉल रॉयल्स के लिए केवल दो बल्लेबाज दोहरे अंक तक पहुंचे।
पॉल रॉयल्स की टीम के लिए गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी बेहद निराशाजनक रहा. टीम के लिए आसा ट्राइब ने सर्वाधिक 14 रन बनाए. उनके अलावा काइल वेरीन के बल्ले से 11 रन निकले. इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका और टीम 49 रन के स्कोर पर ही सिमट गई.
यह भी पढ़ें:
IND-W vs SL-W: कब और कितने बजे खेला जाएगा चौथा टी20, जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
