
ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई
तेहरान: ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई का निधन हो गया है. डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही खामेनेई की मौत का दावा किया था लेकिन अब ईरानी मीडिया ने भी खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है.
ईरान की मीडिया ने क्या कहा?
ईरानी मीडिया ने कहा, “देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु हो गई है।” ईरानी राज्य टेलीविजन और राज्य समाचार एजेंसी आईआरएनए ने 86 वर्षीय खमेनेई की मौत की सूचना दी, लेकिन मौत के कारण के बारे में कोई विवरण नहीं दिया। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ घंटे पहले कहा था कि ईरान को निशाना बनाकर चलाए गए संयुक्त अमेरिकी-इजराइली ऑपरेशन में खामेनेई मारा गया.
मौत की पुष्टि के बाद ईरानी मीडिया का संदेश सामने आया
खामेनेई की मौत की पुष्टि करते हुए ईरानी मीडिया ने लिखा, ”मरने से पहले कृपया अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ियों को बताएं कि हमने वह दौर देखा था जब 86 साल के मुजाहिद ने अकेले इस्लाम की लड़ाई लड़ी थी, जबकि पूरी दुनिया और इस्लामिक देश खामोशी और उदासीनता की नींद में डूबे हुए थे. आश्चर्य और गर्व। अल्लाह इस महान व्यक्ति की रक्षा करें, उसे स्वास्थ्य और धैर्य प्रदान करें और उसे जीत प्रदान करें।”
ईरान ने 40 दिनों के शोक की घोषणा की
खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने 40 दिनों के शोक की घोषणा की है. खामेनेई की हत्या के बाद सरकार ने 40 दिनों के सार्वजनिक शोक की घोषणा की है। सात दिनों के सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की गई है.
खामनेई की बेटी, पोते और दामाद की भी हत्या कर दी गई
ईरानी मीडिया के मुताबिक खामेनेई की बेटी, पोते और दामाद की हत्या कर दी गई है.
खामनेई की मौत पर ट्रंप ने क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, “इतिहास के सबसे क्रूर लोगों में से एक खामेनेई की मौत हो गई है। यह न केवल ईरान के लोगों के लिए न्याय है, बल्कि उन सभी महान अमेरिकियों और दुनिया भर के कई देशों के लोगों के लिए भी है, जिन्हें खामेनेई और उसके हत्यारे गुंडों के गिरोह ने मार डाला था या उनके अंग-भंग कर दिए थे।”
