
सुरेश कलमाड़ी का निधन.
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का सोमवार को निधन हो गया। कलमाड़ी के पारिवारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. जानकारी के मुताबिक, सुरेश कलमाड़ी 81 साल के थे और लंबे समय से बीमार थे. लंबी बीमारी के बाद मंगलवार सुबह 3:30 बजे पुणे में उनका निधन हो गया।
सामने आई जानकारी के मुताबिक, सुरेश कलमाड़ी का पार्थिव शरीर आज दोपहर 2 बजे तक एरंडवाने स्थित कलमाड़ी हाउस में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। वहीं, उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3:30 बजे वैकुंठ श्मशान घाट, नवी पेठ, पुणे में किया जाएगा। सुरेश कलमाड़ी के परिवार में उनकी पत्नी, एक विवाहित बेटा, बहू, दो विवाहित बेटियां, दामाद और पोते-पोतियां हैं।
सुरेश कलमाडी पुणे, महाराष्ट्र से पूर्व सांसद थे। उन्होंने केंद्र सरकार में रेल राज्य मंत्री और भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष का पद भी संभाला था।
