
-भूपेश बघेल और धीरेंद्र शास्त्री
बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासत गरमा गई है. भिलाई में बागेश्वर सरकार की हनुमंत कथा का चौथा दिन है. सरकारी विमान के इस्तेमाल को लेकर विपक्ष ने धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला है. एक बार फिर धर्म और राजनीति को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है.
उन्हें बीजेपी का एजेंट बताते हुए खुली चुनौती दी
पूर्व सीएम भूपेश बघेल इससे पहले बाबा बागेश्वर को बीजेपी का एजेंट बताकर खुली चुनौती दे चुके हैं. इसके जवाब में धीरेंद्र शास्त्री ने भी राष्ट्र और हनुमान भक्ति को लेकर तीखा पलटवार किया है. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि चर्च हर चीज का इलाज नहीं है.
सीएम विष्णुदेव साय भी पहुंचे
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव बागेश्वर धाम पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमान कथा में पहुंचे थे. पूर्व सीएम रमन सिंह पहुंचे और ब्यास पीठ का आशीर्वाद लिया. बाबा की कथा में सियासी जमावड़े के बीच उनके प्रोटोकॉल को लेकर सियासत तेज हो गई है.
कांग्रेस ने धीरेंद्र शास्त्री के प्रोटोकॉल पर उठाए सवाल
तीन दिन पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छत्तीसगढ़ सरकार के सरकारी विमान से भिलाई पहुंचे थे. अब कांग्रेस बाबा के प्रोटोकॉल को लेकर राज्य सरकार पर हमलावर है. इस बीच छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बागेश्वर सरकार के खिलाफ कांग्रेस नेता के बयान को सनातन का अपमान बताया है.
धीरेंद्र शास्त्री ने दी भूपेश बघेल को सलाह
इसके जवाब में बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने सनातन विरोधियों को देश छोड़ने की सलाह दी. बाबा के इस बयान से भूपेश बघेल नाराज हो गए और शुक्रवार को उन्होंने बाबा पर पलटवार करते हुए उन्हें बीजेपी का एजेंट बता दिया. फिर शनिवार को उन्होंने उन्हें बीजेपी का प्रचारक बताकर राज्य सरकार पर निशाना साधा, अब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भूपेश बघेल को सलाह देते हुए कहा है कि चर्च हर चीज का इलाज नहीं है.
