
मेहबूब अली जकी
बांग्लादेश में इन दिनों बांग्लादेश प्रीमियर लीग टूर्नामेंट खेला जा रहा है. इस लीग में दुनिया के कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इस सीजन का पहला मैच 27 दिसंबर को राजशाही वॉरियर्स और ढाका कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच के शुरू होने से पहले ढाका कैपिटल्स के सहायक कोच मेहबूब अली जकी मैदान पर बेहोश होकर गिर पड़े, जिससे ढाका कैपिटल्स के खेमे में तनाव बढ़ गया. मैच से पहले जकी को सिलहट इंटरनेशनल स्टेडियम से तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने के बाद उनकी मौत हो गई।
प्रैक्टिस सेशन के दौरान बेहोश हुए बांग्लादेशी कोच
ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक, बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2025 के पहले मैच से पहले ढाका कैपिटल्स की टीम स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही थी. इस दौरान महबूब अली ने टीम की तैयारियों के बारे में भी बात की. उन्होंने मैच के दिन प्री-मैच ड्रिल में भी हिस्सा लिया। हालांकि, जब टीम की प्रैक्टिस खत्म होने वाली थी तो वह अचानक मैदान पर बेहोश होकर गिर पड़े. इसके बाद उन्हें तुरंत चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी गयी. उन्हें सीपीआर भी दिया गया. लेकिन फिर भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने जारी किया बयान
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर कहा कि बोर्ड बीसीबी खेल विकास विभाग के विशेषज्ञ तेज गेंदबाजी कोच और बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) टी20 2026 में ढाका कैपिटल्स के सहायक कोच 59 वर्षीय महबूब अली जकी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता है। उनका आज, 27 दिसंबर 2025 को दोपहर लगभग 1:00 बजे सिलहट में निधन हो गया। तेज गेंदबाजी और बांग्लादेश क्रिकेट के विकास में महबूब अली जकी के समर्पण और अमूल्य योगदान को बहुत सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया जाएगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस बड़ी क्षति के समय उनके परिवार, दोस्तों, सहकर्मियों और पूरे क्रिकेट समुदाय के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।
महबूब अली कई खिलाड़ियों के गुरु रहे हैं.
इसके अलावा ढाका कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि बड़े दुख के साथ हमें सूचित करना पड़ रहा है कि ढाका कैपिटल्स परिवार के प्रिय सहायक कोच हृदय रोग से पीड़ित होने के बाद हमें छोड़कर चले गए हैं। हम इस अपूरणीय क्षति से बहुत दुखी हैं। उनके परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना। महबूब अली ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के लिए भी कई अहम भूमिकाएं निभाई हैं. वह कई खिलाड़ियों के गुरु भी रहे हैं. उन्होंने अपनी कोचिंग में बांग्लादेश की अंडर-19 टीम को भी चैंपियन बनाया है. बांग्लादेश ने साल 2020 में अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था और वह तब टीम का हिस्सा थे.
यह भी पढ़ें:
जीत के बाद पीसीटी में इंग्लैंड को मिला फायदा, WTC 2025-27 में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार मिली हार
ENG vs AUS: भारतीय टीम से बराबरी पर पहुंचा इंग्लैंड, इतने सालों बाद ऑस्ट्रेलिया में मिली टेस्ट जीत
