
गजकेसरी योग
गजकेसरी योग 2026: साल 2026 के शुरुआती कुछ दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के हिसाब से बेहद अहम माने जा रहे हैं, इस दौरान गजकेसरी नाम का शुभ योग भी बनेगा। जनवरी के दूसरे दिन चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा जहां वह बृहस्पति के साथ युति में रहेगा। इस संयोग के कारण 2 राशियों को करियर के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। नौकरी से जुड़ी कई समस्याएं भी हल हो सकती हैं. आज हम आपको इन राशियों के बारे में जानकारी देंगे।
सिंह राशि
गजकेसरी योग आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में बनेगा जिसे लाभ का भाव भी कहा जाता है। इसलिए साल के शुरुआती कुछ दिन आपके करियर के लिए बेहद शुभ साबित हो सकते हैं। अगर आप लंबे समय से नौकरी बदलने की सोच रहे थे तो अचानक नौकरी में बदलाव हो सकता है। वहीं इस राशि के कुछ लोगों को प्रमोशन मिलने के भी योग बनेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ आपकी अच्छी बनेगी, जिससे आप रुके हुए काम पूरे कर पाएंगे। इस राशि के बेरोजगार लोगों को भी रोजगार मिलने की उम्मीद है। आप अपने लक्ष्यों को लेकर स्पष्ट रहेंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए भी समय अनुकूल नजर आ रहा है।
धनु
बृहस्पति आपकी राशि का स्वामी है और यह आपके सातवें घर में चंद्रमा के साथ गजकेसरी योग बनाएगा। सातवां घर साझेदारी, समाज में आपकी स्थिति और व्यावसायिक संबंधों को दर्शाता है। गजकेसरी योग का बनना आपके लिए बेहद शुभ साबित होगा। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। कुछ लोग अपने जीवनसाथी के साथ अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को अचानक पदोन्नति मिलने की संभावना है और साथ ही उनकी आय में भी वृद्धि हो सकती है। बेरोजगार लोगों को नए अवसर मिलेंगे, आपको मौके का फायदा उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए। करियर के साथ-साथ आपको अपने वैवाहिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सच्चाई का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
