
आकांक्षा चमोला, गौरव खन्ना।
बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक्टर की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर गौरव खन्ना के फैंस हैरान हो गए हैं. आकांक्षा की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि क्या उनकी शादीशुदा जिंदगी में कोई दिक्कत चल रही है? आकांक्षा चमोला ने इस पोस्ट में रिश्तों, जरूरतों और दिल टूटने पर कुछ ऐसा लिखा है, जिससे उनके और गौरव खन्ना के फैंस के मन में सवाल खड़े हो गए हैं.
आकांक्षा चमोला की पोस्ट
आकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है, “रिश्ते की बुनियाद जहां सिर्फ जरूरत होती है. वहां हमेशा दिल की बलि चढ़ती है.” एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ”जब हम सोचते हैं कि हम तैयार हैं, तो हम तैयार नहीं होते हैं.” जैसे ही आकांक्षा ने पोस्ट शेयर किया, फैन्स कमेंट सेक्शन में आ गए और पूछने लगे कि क्या उनके और गौरव के बीच सब कुछ ठीक है या नहीं? उनके इस पोस्ट से अटकलों का दौर शुरू हो गया है. कुछ लोगों का कहना है कि यह पोस्ट रिश्तों में आई दरार या उनके आसपास चल रहे हालिया विवादों के बारे में है और यह उनका कोई मूक संदेश है.
बिग बॉस 19 से पर्सनल लाइफ सुर्खियों में आई
इस पोस्ट को लेकर आकांक्षा चमोला ने अभी तक कोई सफाई नहीं दी है, लेकिन फैंस कयास लगा रहे हैं कि उनके और गौरव के बीच कुछ चल रहा है. बता दें, गौरव खन्ना की बिग बॉस 19 में एंट्री के बाद से ही उनकी निजी जिंदगी सुर्खियों में है. खासकर उन्होंने शो में पिता बनने की इच्छा जाहिर की थी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह पिता बनना चाहते हैं, लेकिन आकांक्षा इसके लिए तैयार नहीं हैं। जिसके बाद गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की निजी जिंदगी चर्चा का विषय बन गई।
गौरव खन्ना ने आकांक्षा चमोला का बचाव किया था
कुछ दिन पहले ही गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 में अपनी जीत के बाद सक्सेस पार्टी रखी थी, जिसमें आकांक्षा बेफिक्र होकर डांस करती नजर आई थीं. उनका वीडियो सामने आते ही वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गए, जिसके बाद गौरव खन्ना ने उनका बचाव किया. हंगामा स्टूडियो से बात करते हुए गौरव ने कहा था, “जिन लड़कियों के साथ आकांक्षा डांस कर रही थीं, वे मेरे प्रचारक की टीम के सदस्य थे, जिन्होंने बिग बॉस 19 में मेरे रहने के दौरान कड़ी मेहनत की थी। यह उनकी सफलता की पार्टी थी जिसमें हमने भाग लिया था। और चूंकि मुझे डांस करना ज्यादा पसंद नहीं है, इसलिए मेरी पत्नी आकांक्षा ने सोचा कि उसे भी उनके साथ शामिल होना चाहिए।”
मेरी टीम की जीत मेरे साथ थी-गौरव खन्ना
गौरव खन्ना ने बातचीत में आगे कहा- “कई लोगों को यह भी नहीं पता कि वह किसके साथ डांस कर रही थी। मैं बस पीछे खड़ा रहा और उसे आनंद लेने दिया क्योंकि आखिरकार यह मेरी टीम की जीत थी। वह ही थी जिसने मेरे लिए इतनी मेहनत की और उसे भी आनंद लेने का अधिकार है। जहां तक ट्रोल्स की बात है, मुझे उनकी परवाह नहीं है क्योंकि मैं समझता हूं कि वे किसी न किसी के प्रशंसक हैं।”
यह भी पढ़ें: विजय देवरकोंडा की फिल्म की जड़ें विजयनगर साम्राज्य में हैं? रणबालि की झलक देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए
कौन हैं अरिजीत सिंह की पहली पत्नी, तलाक के बाद ऐसे जी रही हैं अपनी जिंदगी, आज भी याद करती हैं सिंगर
