
प्रतीकात्मक फोटो
जेईई मेन 2026: अगर आपने जेईई मेन 2026 सत्र 1 के लिए आवेदन किया है और इसमें शामिल होंगे तो यह खबर आपके लिए बहुत उपयोगी हो सकती है। जेईई मेन 2026 जनवरी सत्र की परीक्षा 21 जनवरी से 30 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किए जाएंगे। कृपया ध्यान दें कि परीक्षा सिटी स्लिप एडमिट कार्ड से पहले जारी की जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक अधिसूचना से प्राप्त जानकारी के अनुसार, परीक्षा सिटी स्लिप संभवतः जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में जारी की जा सकती है। जबकि, एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले जारी किया जाएगा।
आप कैसे चेक और डाउनलोड कर पाएंगे?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र जांच और डाउनलोड कर सकेंगे।
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर जेईई मेन 2026 सेशन 1 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग पेज खुलेगा जहां उन्हें मांगी गई जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- अब उम्मीदवार इसे जांचें और डाउनलोड करें।
- अंत में उम्मीदवार प्रिंटआउट ले लें।
जेईई मेन एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि, शिफ्ट का समय, परीक्षा केंद्र का पता और अन्य जानकारी होगी। जेईई मेन 2026 सत्र 1 परीक्षा देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 13 भाषाओं में सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
आपको बता दें कि जेईई मेन 2026 सत्र 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर तक जारी रही। वहीं, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आवेदन में सुधार के लिए सुधार विंडो 2 दिसंबर 2025 को बंद कर दी गई थी। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर कड़ी नजर रखनी चाहिए।
ये भी पढ़ें-
