
जो रूट
मेलबर्न में खेले गए एशेज टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया. इंग्लैंड की इस जीत में गेंदबाजों ने सबसे अहम भूमिका निभाई. हालांकि इस मैच में इंग्लैंड टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने एक नया इतिहास रच दिया है. वह इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. हालांकि, इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों में वह सिर्फ 15 रन ही बना सके.
जो रूट ऐसा करने वाले दुनिया के नौवें बल्लेबाज बने
जो रूट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22000 रन बनाने वाले दुनिया के नौवें बल्लेबाज बन गए हैं। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग, महेला जयवर्धने, जैक्स कैलिस, राहुल द्रविड़ और ब्रायन लारा और जो रूट के नाम पर है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- 34357 – सचिन तेंदुलकर (भारत)
- 28016 – कुमार संगकारा (श्रीलंका)
- 27975 – विराट कोहली (भारत)
- 27483 – रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
- 25957 – महेला जयवर्धने (श्रीलंका)
- 25534 – जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)
- 24208 – राहुल द्रविड़ (भारत)
- 22358 – ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज)
- 22000 – जो रूट (इंग्लैंड)
जो रूट ने ब्रायन लारा को छोड़ा पीछे
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जो रूट ने 501 पारियों में 22 हजार रन पूरे किए और सबसे तेज 22000 रन बनाने के मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया है. जो रूट सबसे तेज 22 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और ब्रायन लारा वहां पहले स्थान पर हैं। लारा अब चौथे नंबर पर आते हैं, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 511 पारियों में 22 हजार रन पूरे किए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली पहले नंबर पर हैं, उन्होंने 462 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी, जबकि दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं, उन्होंने 493 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जो रूट के आंकड़े कैसे हैं?
जो रूट की बात करें तो उन्होंने 162 टेस्ट मैचों में 50.83 की औसत से 13777 रन बनाए हैं। वहीं वनडे में रूट ने 186 मैचों में 7330 रन बनाए हैं. टी20I क्रिकेट में उन्होंने 893 रन बनाए हैं. रूट ने अब तक टेस्ट में 40 और वनडे फॉर्मेट में 19 शतक लगाए हैं. जो रूट के पास फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का मौका है। वह इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं.
यह भी पढ़ें:
जीत के बाद पीसीटी में इंग्लैंड को मिला फायदा, WTC 2025-27 में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार मिली हार
ENG vs AUS: भारतीय टीम से बराबरी पर पहुंचा इंग्लैंड, इतने सालों बाद ऑस्ट्रेलिया में मिली टेस्ट जीत
