
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लिया. वहां की सरकार ने उनकी टीम को टूर्नामेंट में खेलने की इजाजत नहीं दी. इसके पीछे उन्होंने वजह बताई कि बांग्लादेश की टीम को भारत में सुरक्षा नहीं मिल पाएगी. इसे लेकर आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच कई दिनों तक बहस चली, लेकिन अंत में बांग्लादेश भारत में खेलने के लिए राजी नहीं हुआ. इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और उनकी जगह स्कॉटलैंड को टीम में शामिल कर लिया. हालाँकि, पाकिस्तान इस पूरे मुद्दे पर बांग्लादेश के साथ खड़ा था।
पाकिस्तान टीम बांग्लादेश दौरे पर जाएगी
पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन करते हुए टूर्नामेंट से हटने की धमकी भी दी थी और पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का भी फैसला किया था. हालाँकि, कुछ दिनों के बाद पाकिस्तान सरकार ने यू-टर्न लेते हुए फैसला वापस ले लिया और भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ। अब बांग्लादेश को इस विश्व कप में खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन अब उनकी टीम अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारी में जुट गई है. इसी कड़ी में पीसीबी ने फैसला किया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म होने के बाद उनकी टीम बांग्लादेश का दौरा करेगी.
वनडे सीरीज का शेड्यूल सामने आया
दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 20 फरवरी की शाम को ऐलान किया कि पाकिस्तान टीम बांग्लादेश में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है. इस सीरीज का शेड्यूल भी दोनों क्रिकेट बोर्ड की सहमति से तय किया गया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद यह तीन मैचों की वनडे सीरीज 11 मार्च से शुरू होगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम का पूरा शेड्यूल बता दिया है.
तीनों मैच एक ही मैदान पर खेले जाएंगे
वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम सोमवार 9 मार्च को बांग्लादेश पहुंचेगी. इसके बाद पहला वनडे मैच 11 मार्च को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा और तीसरा वनडे मैच भी इसी मैदान पर खेला जाना है. दोनों देशों के बीच दूसरा वनडे मैच शुक्रवार, 13 मार्च को और आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच रविवार, 15 मार्च को खेला जाएगा। पाकिस्तान को इस साल दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा भी करना है। ये टेस्ट आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं।
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान के पहले ही सुपर 8 मैच में होगी खलल! क्या बारिश बनेगी विलेन?
विदाई मैच में ऑस्ट्रेलिया ने किया कमाल, टी20 वर्ल्ड कप के रिकॉर्ड की बराबरी की
