
हुमा क़ुरैशी
मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स में हुमा कुरैशी एलिजाबेथ की भूमिका में नजर आने वाली हैं। सोशल मीडिया पर उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जो लोगों के बीच चर्चा में है. रॉकिंग स्टार यश और गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित यह मल्टीस्टारर फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस प्रोजेक्ट में एक्ट्रेस हुमा के किरदार की एंट्री ने अब उनके नए अवतार से तहलका मचा दिया है, जिसकी तुलना लोग किसी हॉलीवुड फिल्म के किरदार से कर रहे हैं।
हुमा क़ुरैशी बनीं एलिज़ाबेथ
कब्रिस्तान में पुरानी कब्रों और पत्थर की परियों के बीच हुमा कुरेशी के किरदार को शानदार दृश्य शैली में प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने एक विंटेज कार के बगल में एक ऑफ-शोल्डर ब्लैक ड्रेस पहनी हुई है, जिसे देखकर आप डर सकते हैं। फिल्म में हुमा कुरेशी का किरदार एलिजाबेथ अहम भूमिका निभा सकती है, जो सभी को खूब पसंद आएगा.
हुमा क़ुरैशी का नया एक्सपेरिमेंटल रोल
हुमा कुरेशी के अब तक के करियर में फिल्मों और सीरीज में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं शामिल हैं और वह अनोखी भूमिकाएं निभाने के लिए जानी जाती हैं। टॉक्सिक में उनका काम उनके करियर को नई दिशा दे सकता है, जिसमें वह एक नए अवतार में नजर आएंगी.
हुमा कुरेशी को क्यों मिला एलिजाबेथ का रोल?
कास्टिंग की चुनौती के बारे में बात करते हुए निर्देशक गीतू मोहनदास ने कहा, ‘इस भूमिका के लिए कास्टिंग करना शायद सबसे कठिन था। इस किरदार के लिए एक ऐसे कलाकार की आवश्यकता थी जो जबरदस्त प्रतिभा और ताकत दिखाए। जैसे ही हुमा मेरे सामने आई तो मैंने देखा कि उसमें कुछ खास बात है. उसमें एक परिष्कृतता और तीव्रता थी जिसने एलिजाबेथ के चरित्र को तुरंत मेरे लिए जीवंत कर दिया। हुमा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो किसी भूमिका की कलात्मकता पर सवाल उठाती हैं और उसे चुनौती देती हैं और वह बातचीत हमारी रचनात्मक यात्रा का एक अनिवार्य हिस्सा बन गई है। उन्हें हमेशा प्रतिभा का पावरहाउस माना गया है, लेकिन यह प्रदर्शन सेल्युलाइड पर एक शक्तिशाली, विस्फोटक नई उपस्थिति के आगमन में महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा।
ये भी पढ़ें-
23 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही ‘धुरंधर’, चौथे शनिवार को की इतनी कमाई
