
पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आरोपी बेटे ने अपनी ही मां, बहन और भाई की हत्या कर दी है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया.
तीनों के शवों को कब्जे में ले लिया गया
घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. ट्रिपल मर्डर के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
थाने पहुंचकर बोला- परिवार वालों को मार डाला
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम 5 बजे एक घटना की सूचना मिली, जिसमें यशवीर सिंह नाम का शख्स, उम्र करीब 25 साल, मंगल बाजार इलाके का रहने वाला है. वह लक्ष्मी नगर पुलिस स्टेशन आया और पुलिस को बताया कि उसने वित्तीय समस्याओं के कारण कथित तौर पर अपने परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी है।
पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी
आरोपी ने बताया कि मरने वालों में उसकी मां कविता (46 साल), बहन मेघना (24 साल) और भाई मुकुल (14 साल) हैं. यह सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत बताए गए पते पर पहुंच गईं. जांच करने पर पुलिस को घर के अंदर मां, बहन और भाई की लाशें मिलीं. सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच अभी जारी है.
