
प्रतीकात्मक तस्वीर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. दिल्ली के वेलकम इलाके में एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, देर रात मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकुओं से हमला किया गया.
पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर शाम घटना की जानकारी मिलने के बाद पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची और देखा कि शख्स घायल हालत में पड़ा हुआ है.
डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
उन्हें तुरंत चिकित्सा के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, पुलिस ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी.
मृतक की पहचान सूरज के रूप में हुई
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान सूरज के रूप में की गई है। हालाँकि, उसकी उम्र, पता और पृष्ठभूमि के बारे में अधिक जानकारी का सत्यापन किया जा रहा है। अधिकारी ने आगे कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति को चाकू से घाव किया गया है.
कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई.
घटना के बाद बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने कहा कि चाकूबाजी की घटना के पीछे के सही कारण की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी भी की जा रही है.
