
राष्ट्रीय लोक अदालत
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय लोक अदालत लगने जा रही है. ऐसे में अगर आपका कोई ट्रैफिक चालान या कोई अन्य मामला है तो उसका निपटारा लोक अदालत में हो सकता है. यह राष्ट्रीय लोक अदालत 10 जनवरी 2026 को 7 न्यायालय परिसर में आयोजित की जाएगी। इनमें पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, तीस हजारी, साकेत, रोहिणी, द्वारका और राउज एवेन्यू कोर्ट कॉम्प्लेक्स शामिल हैं।
दिल्ली राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस मिलकर राष्ट्रीय लोक अदालत लगाने जा रहे हैं। अगर आप भी ट्रैफिक चालान का निपटारा कराना चाहते हैं तो जरूरी है कि आप नोटिस का प्रिंटआउट अपने साथ रखें और खुद ही चालान करें। कोर्ट परिसर में प्रिंट आउट लेने की कोई सुविधा नहीं है.

राष्ट्रीय लोक अदालत

राष्ट्रीय लोक अदालत
कॉपी अपडेट की जा रही है…
