
प्रतीकात्मक तस्वीर
नोएडा: नए साल के मौके पर नोएडा में भारी ट्रैफिक जाम रहा. नए साल पर नोएडा के लोगों ने करीब 35 करोड़ रुपये की शराब पी ली. जिला उत्पाद अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि नये साल की पूर्व संध्या पर शहर के लोगों ने जमकर शराब पी. उत्पाद अधिकारी ने बताया कि 30 और 31 दिसंबर 2025 को शराब बिक्री के सारे रिकॉर्ड टूट गये. इस बार पिछले साल से कहीं ज्यादा शराब बिकी. शराब बिक्री के सारे रिकॉर्ड टूट गये.
दो दिनों में चार लाख लीटर से अधिक शराब की बिक्री
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि पूरे गौतमबुद्ध नगर में शराब की सबसे ज्यादा बिक्री 30 और 31 दिसंबर 2025 को हुई. इन दो दिनों में करीब 34-35 करोड़ रुपये की शराब बिकी. चार लाख लीटर से ज्यादा शराब बिकी. उन्होंने यह भी कहा कि इससे सरकार को करीब 24-25 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा.
शराब की बिक्री का समय बढ़ाया गया
सुबोध कुमार ने यह भी बताया कि सरकार ने शराब की बिक्री के लिए 24-25 दिसंबर और 30-31 दिसंबर को एक-एक घंटे का समय बढ़ाया है. इससे शराब की बिक्री बढ़ गयी. उन्होंने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में लोग शराब खरीदने पहुंचे.
रिपोर्ट- राहुल ठाकुर, नोएडा
