
बारामूला में बर्फबारी
मौसम विभाग ने कहा है कि दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 13 फरवरी और 16 और 17 फरवरी 2026 को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट बारिश/बर्फबारी की संभावना है. पहला पश्चिमी विक्षोभ 13 फरवरी से सक्रिय हो रहा है. वहीं, दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 16 फरवरी से सक्रिय हो रहा है। आईएमडी के मुताबिक, 15 फरवरी को बंगाल की खाड़ी और देश के पूर्वी हिस्सों के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसकी वजह से आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है. पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 13 फरवरी और 16 फरवरी को दो अलग-अलग पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है.
अगले हफ्ते इन जगहों पर बारिश का अनुमान
तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश में 19 फरवरी तक सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। 19 से 26 फरवरी के बीच तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
तापमान कैसा रहेगा
- देश के पूर्वी राज्यों में पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य से कम तापमान रहने का अनुमान है।
- 19 फरवरी तक गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण कर्नाटक में तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है। वहीं, 19 से 26 फरवरी के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और बिहार के साथ देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है।
- छत्तीसगढ़, केरल, विदर्भ और आंध्र प्रदेश में तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।
दिल्ली का मौसम साफ है
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.4 डिग्री ज्यादा है. मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में है. गुरुवार को AQI 201 दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें-
‘महंगाई के हिसाब से बढ़ाई जाए लोगों की सैलरी’, राघव चड्ढा ने संसद में की कानून बनाने की मांग
