
बांग्लादेश क्रिकेट टीम.
आईपीएल 2026 से मुस्तफिजुर रहमान के बाहर होने के बाद चल रहे विवाद के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका के बीच संयुक्त रूप से खेले जाने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आगामी मेगा इवेंट के लिए अपनी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को सौंपी है। बांग्लादेश की टीम को ग्रुप सी में जगह मिल गई है, जिसमें वह अपना पहला मैच 7 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दो बार यह ट्रॉफी जीत चुकी वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी.
लिटन दास के अलावा मुस्तफिजुर और तास्किन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए घोषित बांग्लादेश टीम की टीम की बात करें तो कप्तान लिटन दास के अलावा तनजीद हसन और परवेज हुसैन इमोन पर बल्लेबाजी में बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है. इसके अलावा गेंदबाजी में टीम के पास अनुभवी मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद होंगे, जबकि स्पिन में मेहदी हसन, नसुम अहमद और रिशाद हुसैन जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे, जो एशियाई परिस्थितियों में टीम के लिए मैच जिताऊ गेंदबाज की भूमिका निभा सकते हैं। बांग्लादेश की टीम ने 2007 से अब तक हुए सभी टी20 विश्व कप में हिस्सा लिया है, लेकिन कभी सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई है, इसलिए इस बार सभी की निगाहें उनके प्रदर्शन पर होंगी. बांग्लादेश टीम के लिए एक अच्छी बात यह है कि उन्हें अपने पहले तीन ग्रुप मैच कोलकाता में ही खेलने हैं, जिससे उन्हें वहां की परिस्थितियों को बेहतर तरीके से परखने का मौका मिलेगा.
टी20 विश्व कप 2026 के लिए बांग्लादेश टीम
लिटन दास (कप्तान), मोहम्मद सैफ हसन (उप-कप्तान), तनजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, महेदी हसन, रिशद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तनजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मोहम्मद शैफुद्दीन, शोरफुल इस्लाम।
टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश का ये रहेगा शेड्यूल
लिटन दास की कप्तानी में आगामी टी20 वर्ल्ड कप खेल रही बांग्लादेश टीम का पहला मैच 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा. दूसरा मैच खेलने के बाद उन्हें 9 फरवरी को इटालियन टीम से भिड़ना है, जबकि तीसरे मैच में बांग्लादेश की टीम को 14 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में इंग्लैंड की टीम से खेलना है. इसके बाद 17 फरवरी को बांग्लादेश की टीम ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच नेपाल की टीम के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी.
ये भी पढ़ें
आईपीएल से बाहर होने के बाद मुस्तफिजुर रहमान का पहला बयान, कहा- आप क्या कर सकते हैं?
