
शाहीन अफरीदी और बाबर आजम
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तानी टीम को श्रीलंका के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. अब इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान हो गया है. टीम की कप्तानी सलमान अली आगा को सौंपी गई है. खास बात यह है कि इस सीरीज के लिए बाबर आजम और शाहीन अफरीदी जैसे टी20 क्रिकेट के मास्टर खिलाड़ियों को टीम में नहीं चुना गया है. क्योंकि ये खिलाड़ी फिलहाल बिग बैश लीग में खेल रहे हैं.
ख्वाजा नफे को पहली बार पाकिस्तानी टी20 टीम में जगह मिली है
बाबर आजम को कुछ दिन पहले ही टी20 टीम में शामिल किया गया था. इसके बाद उन्होंने ट्राई सीरीज में भी हिस्सा लिया और कई शानदार पारियां खेलीं. जबकि अनुभवी मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ इस समय बिग बैश लीग में खेल रहे हैं। स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के चलते पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने पहली बार ख्वाजा नफे को टी20 टीम में चुना है.
ख्वाजा नफे ने कुल 688 रन बनाए
ख्वाजा नफे ने अभी तक एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है. वह पाकिस्तान-ए टीम के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने अब तक 32 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 132.81 का रहा है और इस दौरान उन्होंने 688 रन बनाए हैं. इसके अलावा वह पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेलते हैं। टी20 सीरीज के लिए स्टार ऑलराउंडर शादाब खान की भी वापसी हुई है.
दोनों टीमों के बीच पहला मैच 7 जनवरी को होगा.
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मैच 7 जनवरी को खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टी20 मैच 9 जनवरी और आखिरी मैच 11 जनवरी को होगा. तीनों मैच दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. पाकिस्तान इस सीरीज के जरिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम फाइनल करना चाहेगा.
पाकिस्तानी टीम स्क्वाड:
सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।
यह भी पढ़ें:
इस खिलाड़ी ने महिला टी20 क्रिकेट में लगाया संयुक्त सबसे तेज अर्धशतक, बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की
