
उपेन्द्र कुशवाहा
पटना: बिहार के चर्चित नेता उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) में तनाव है. उपेन्द्र कुशवाह की पार्टी से बगावत करने वाले एक विधायक ने इंडिया टीवी को ऑफ द रिकॉर्ड बताया, ”उपेन्द्र कुशवाह अपनी पत्नी और बेटे के बाद अब अपनी बहू साक्षी मिश्रा के लिए पद हासिल करने में लगे हैं.”
क्या है पूरा मामला?
उपेन्द्र कुशवाह की पार्टी से बगावत करने वाले विधायक का दावा है कि उपेन्द्र कुशवाह अपनी पत्नी और बेटे के बाद अब अपनी बहू साक्षी मिश्रा को पद दिलाने में लगे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली राज्य नागरिक परिषद में दो उपाध्यक्ष बनाए गए थे, जिनमें से एक आरएलएम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव माधव आनंद थे.
माधव आनंद अब मधुबनी से विधायक बन गये हैं. ऐसे में सिटीजन काउंसिल के उपाध्यक्ष का पद खाली हो गया है. उपेन्द्र कुशवाह की पार्टी के एक बागी विधायक का कहना है कि उपेन्द्र कुशवाह ने अपनी बहू साक्षी मिश्रा के नाम पर प्रस्ताव भेजा है.
कॉपी अपडेट की जा रही है…
