
रामदास अठावले ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया.
मुंबई: बीएमसी चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, ”नागपुर, अमरावती और औरंगाबाद जैसे कई शहरों में हमें सीटें नहीं दी गईं. नालासोपारा में हमें एक भी सीट नहीं मिली. भिवंडी में आरपीआई को एक सीट मिली. कल्याण-डोंबिवली में एक भी सीट नहीं दी गई. इसलिए बीजेपी ने कई जगहों पर आरपीआई को नजरअंदाज करने की कोशिश की है. बीजेपी अपनी पार्टी का विस्तार करना चाहती है, लेकिन उसे हमारी पार्टी के बारे में भी विचार करने की जरूरत है. इसलिए रिपब्लिकन पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा है और हम 38 स्थानों पर सौहार्दपूर्ण ढंग से चुनाव लड़ेंगे। हम मुंबई में अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं।
खबर अपडेट की जा रही है…
