
अल्लू अर्जुन.
अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ‘पुष्पा-2’ के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ मामले में पुलिस ने 1 साल बाद चार्जशीट दाखिल कर दी है. 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के आरटीसी एक्स रोड पर संध्या थिएटर में हुई इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी. एक छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका अभी भी इलाज चल रहा है. अब हैदराबाद की चिक्कड़पल्ली पुलिस ने इस मामले में 23 लोगों को आरोपी बनाते हुए 100 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है. इसमें अल्लू अर्जुन समेत संध्या थिएटर के प्रबंधन और कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही 23 आरोपियों की लिस्ट में अल्लू अर्जुन के मैनेजर का नाम भी शामिल किया गया है. इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन के बाउंसर का नाम भी जुड़ गया है.
23 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल
लोकप्रिय तेलुगु फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन को मामले में आरोपी नंबर 11 (ए-11) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। आरोपियों की सूची में उनके निजी स्टाफ, सुरक्षा टीम के सदस्यों और फिल्म प्रोडक्शन हाउस के प्रतिनिधियों के नाम भी शामिल हैं. हैदराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने बताया कि 24 दिसंबर को स्थानीय अदालत में 23 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है.
4 दिसंबर 2024 को महिला की मौत हो गई
4 दिसंबर 2024 को, आरटीसी के संध्या थिएटर में प्रीमियर स्क्रीनिंग के दौरान अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई, 35 वर्षीय रेवती की भगदड़ में मौत हो गई और उनके नाबालिग बेटे श्रतेज को ऑक्सीजन की कमी के कारण गंभीर जटिलताओं का सामना करना पड़ा। पुलिस जांच ने निष्कर्ष निकाला कि यह त्रासदी घोर लापरवाही और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन न करने का परिणाम थी। अभिनेता के आगमन की जानकारी होने के बावजूद भीड़ नियंत्रण उपायों को लागू नहीं करने के लिए संध्या थिएटर के प्रबंधन और मालिकों को आरोप पत्र में नामित किया गया है। अभिनेता अल्लू अर्जुन पर कथित तौर पर अत्यधिक जोखिम भरी भीड़ की स्थिति के बावजूद सिनेमाघरों का दौरा करने और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय नहीं करने का आरोप लगाया गया है।
अल्लू अर्जुन ने जेल में बितायी रात
इस मामले के बाद अल्लू अर्जुन को एक रात जेल में भी बितानी पड़ी। दरअसल, इस मामले में हैदराबाद की एक अदालत ने अल्लू अर्जुन को पूछताछ के लिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. हालांकि जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया, लेकिन जमानत मिलने में देर रात हो जाने के कारण उन्हें वहां रात नहीं गुजारनी पड़ी. अगली सुबह उन्हें जमानत मिल गई. इसके बाद फिल्म पुष्पा-2 ने कमाल का बिजनेस किया और सुपरहिट रही.
‘प्रसिद्धि सिर पर चढ़ गई है’, अक्षय खन्ना पर भड़के दृश्यम 3 के प्रोड्यूसर, जयदीप अहलावत को मिला रोल
