
भारती सिंह.
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया है। भारती ने 19 दिसंबर को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम कपल ने प्यार से काजू रखा है। भारती को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर पहुंच गई हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। भारती ने सोशल मीडिया पर फैन्स को इस ग्रैंड वेलकम की झलक दिखाई, जिससे फैन्स का दिल खुश हो गया है. इस वीडियो में भारती की मां और सास ने आरती करके अपने नन्हें लाडले का स्वागत किया.
भारती के दूसरे बेटे का घर पर जोरदार स्वागत हुआ
जैसे ही भारती और हर्ष अपने दूसरे बेटे के साथ घर पहुंचे तो परिवार ने उनका जोरदार स्वागत किया। परिवार के सदस्यों ने घर को बहुत खूबसूरती से सजाया था और जैसे ही भारती और हर्ष अपने बेटे के साथ पहुंचे, भारती की मां ने बड़े पोते गोला यानी लक्ष्य की काजू के साथ आरती की और उसका मुंह मीठा कराया। भारती ने इस सेलिब्रेशन की एक झलक अपने यूट्यूब व्लॉग में भी शेयर की है, जिसने फैन्स का दिन बना दिया.
काजू के स्वागत में छठी की पूजा की गयी
हर्ष और भारती के बड़े बेटे गोला ने भी अपने छोटे भाई का खूबसूरत अंदाज में स्वागत किया. गोला ने अपने छोटे भाई के स्वागत के लिए एक बड़ा केक काटा। इसके बाद भारती और हर्ष की मां ने भी काजू के स्वागत के लिए छठी पूजा की. भारती ने छोटे बेटे को गोद में ले रखा था और हर्ष भी उनके साथ मौजूद थे. पूजा के दौरान भारती ने इस पूजा का महत्व बताते हुए कहा कि छठी माता काजू की किस्मत का फैसला करेंगी. इन वीडियो को यूजर्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैन्स उनके फैमिली बॉन्ड की तारीफ भी कर रहे हैं.
भारती की मां ने अपने पोते को आशीर्वाद दिया
भारती और हर्ष दूसरी बार माता-पिता बनकर बेहद खुश हैं। हर्ष और भारती ने व्लॉग में अपने बेटे का चेहरा तो छिपा रखा था, लेकिन नए मेहमान के नन्हें पैर दिखाकर अपनी खुशी जाहिर की. काजू की खुशी से भारती की सास और मां भी बेहद खुश हैं. आपको बता दें, भारती सिंह हर्ष लिंबाचिया से शादी के 5 साल बाद बड़े बेटे गोला की मां बनीं और अब उन्होंने 19 दिसंबर 2025 को अपने दूसरे बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया। अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद भारती ने खुलासा किया था कि वह एक बेटी चाहती हैं, हालांकि वह अपने बेटे के जन्म से काफी खुश भी हैं।
यह भी पढ़ें: आंखें फैल गईं और…कार में बैठी नीसा देवगन की हालत देख हैरान हुए फैंस, बोले- ‘लगता है ये बहुत बड़ा मामला है’
घर पर बोर हो रहे हो? देखिए साउथ की ये जबरदस्त फिल्में, मूड हो जाएगा फ्रेश!
