
भारत में भी दिखा सुपरमून
भारत ने साल 2026 का पहला ‘सुपरमून’ भी देखा, जिसे ‘वुल्फ़ मून’ के नाम से जाना जाता है। इस खगोलीय घटना के दौरान चंद्रमा सामान्य पूर्णिमा की तुलना में 30% अधिक चमकीला दिखाई देगा। क्या आपने इसे देखा है? अगर नहीं देखा है तो आज का चांद जरूर देखें. आज यानी शनिवार की आधी रात के आसपास यह आपके सिर के ऊपर चमकेगा और इसके पास एक चमकीला तारा दिखाई देगा, जो बृहस्पति होगा। इस दिन दिखाई देने वाला चंद्रमा पेरिगी पर स्थित होता है, जिसका अर्थ है चंद्रमा की कक्षा में वह बिंदु जो पृथ्वी के सबसे करीब है।
खगोलीय भाषा में इसे सुपर वुल्फ मून भी कहा जाता है. सुपरमून को ‘वुल्फ़ मून’ के नाम से भी जाना जाता है। इसका कारण यह है कि पहले के दिनों में जनवरी की भीषण ठंड के दौरान उत्तरी गोलार्ध में भेड़ियों के झुण्ड की आवाजें अधिक सुनाई देती थीं और इसी कारण इस दिन पड़ने वाली पूर्णिमा को वुल्फ मून कहा जाता था।
