
टोल पर हंगामा.
भोपाल वीडियो वायरल: भोपाल के 11 मील टोल नाके पर अज्ञात युवकों ने टोल कर्मियों के साथ मारपीट की. इसका वीडियो भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि इससे पहले टोल पर एक युवक ने फ्री में गाड़ी न निकलने देने पर हंगामा किया था। तभी टोलकर्मियों ने इस युवक की पिटाई कर दी. उन्होंने बदला लेने की नियत से हंगामा किया.
यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद टोलकर्मियों ने वीडियो फुटेज के साथ मिसरोद थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल, किसी भी पक्ष की ओर से किसी के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम बजरंग दल का एक पदाधिकारी अपनी कार से 11 मील टोल पर पहुंचा. उन्होंने टोल देने से इनकार कर दिया और कार को सर्विस लेन से निकालने की कोशिश की. इस बात को लेकर टोल कर्मियों ने विरोध किया और दोनों पक्षों में बहस हो गई.
ये भी पढ़ें-
भारत का एकमात्र रेलवे स्टेशन जहां रविवार को नहीं बजते ट्रेन के हॉर्न; नाम सुनकर आपका दिमाग घूम जाएगा
हुडी में लटकने वाले फीतों को क्या कहते हैं, उनका क्या कार्य है? आज ही जान लें नहीं तो पछताओगे
