
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव.
महाराष्ट्र में होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. चुनाव अधिकारियों द्वारा जारी प्राप्त नामांकन अंतिम रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 29 नगर निगमों के लिए कुल 33,606 नामांकन दाखिल किए गए हैं। कुल 893 प्रभागों (वार्डों) और 2,869 नगरसेवक पदों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे ज्यादा नामांकन पुणे महा नगर पालिका में दर्ज किए गए हैं, जहां 165 सीटों के लिए 3,179 नामांकन दाखिल किए गए हैं। वहीं मुंबई नगर निगम की 227 सीटों के लिए 2,516 नामांकन प्राप्त हुए हैं.
प्रमुख नगर निगमों में नामांकन की स्थिति
- मुंबई (बीएमसी):- 227 सीटें, 2,516 नामांकन
- पुणे:- 165 सीटें, 3,179 नामांकन
- नासिक:-122 सीटें, 2,356 नामांकन
- पिंपरी-चिंचवड़:- 128 सीटें, 1,993 नामांकन
- छत्रपति संभाजीनगर:-115 नागरिक, 1,870 नामांकन
- ठाणे:- 131 सीटें, 1,128 नामांकन
- नागपुर:- 151 सीटें, 1,452 नामांकन
- सोलापुर:- 102 सीटें, 1,460 नामांकन
- नवी मुंबई:- 111 सीटें, 956 नामांकन
- वसई-विरार:- 115 सीटें, 935 नामांकन
अन्य नगर निगमों का हाल
- मीरा-भायंदर:- 95 सीटों के लिए 632 नामांकन
- कल्याण-डोंबिवली:- 122 सीटों के लिए 860 नामांकन,
- भिवंडी-निजामपुर:- 90 सीटों के लिए 1,033 नामांकन,
- जालना:- 65 सीटों के लिए 1,260 नामांकन दाखिल किए गए हैं.
कुल आंकड़े
- कुल नगर निगम: 29
- कुल वार्ड: 893
- कुल सीटें: 2,869
- कुल नामांकन: 33,606
प्रदेश भर में बड़ी संख्या में दाखिल हुए नामांकन से साफ है कि नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों में जबरदस्त उत्साह है. अब नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद चुनावी मैदान की तस्वीर और साफ हो जाएगी.
ये भी पढ़ें- क्या मुंबई का मेयर उत्तर भारतीय होगा? बीजेपी नेता के बयान से गरमाई सियासत
