
मुंबई में निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का हिस्सा ढह गया
मुंबई में मेट्रो की एक निर्माणाधीन साइट पर स्लैब का एक हिस्सा गिर गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। ये बड़ा हादसा मुलुंड इलाके के जॉनसन गार्डन इलाके के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक, मेट्रो पिलर का एक हिस्सा गिरने से ऑटो रिक्शा में बैठे तीन से चार लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास कई गाड़ियां खड़ी थीं, उन्हीं गाड़ियों पर मेट्रो का पिलर गिर गया. ऑटो पर खंभा गिरने से ऑटो में सवार कुछ लोग घायल हो गये. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की जानकारी मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.
वीडियो देखें
मेट्रो पिलर का एक हिस्सा गाड़ियों पर गिरा
यह घटना शनिवार दोपहर करीब 12.20 बजे की है. बीएमसी के मुताबिक, निर्माण कार्य के दौरान सीमेंट से बने मेट्रो पिलर का एक हिस्सा टूटकर नीचे सड़क पर चल रहे एक ऑटो रिक्शा पर गिर गया. हादसे में ऑटो में सवार तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक निजी कार भी शामिल हो गई. घटना के तुरंत बाद मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, मेट्रो स्टाफ, वार्ड स्टाफ और 108 एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे के बाद पुलिस ने आसपास के पूरे इलाके को घेर लिया और ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया और मौके से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया. फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां हादसे के कारणों की जांच कर रही हैं। यह भी जांचा जा रहा है कि जिस जगह पर मेट्रो पिलर का निर्माण कार्य चल रहा था, वहां सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
