मुंबई: मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट के रेस्ट रूम में ‘खतरा’ लिखा हुआ एक टिश्यू पेपर मिला। इसके बाद सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 911 अपनी अगली यात्रा की तैयारी कर रही थी. ‘खतरा’ लिखा टिश्यू पेपर मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी.
जांच में पुलिस को कुछ नहीं मिला
पुलिस और बम स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली. जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है.
