
मुस्तफिजुर रहमान
आईपीएल 2026 के लिए बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को खरीदने को लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की आलोचना हो रही है। प्रशंसकों सहित कई राजनेताओं ने केकेआर की आलोचना की है। केकेआर ने हाल ही में आईपीएल के 19वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन में मुस्ताफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. वह नीलामी में बिकने वाले एकमात्र बांग्लादेशी खिलाड़ी थे। 30 वर्षीय बांग्लादेशी गेंदबाज पर बवाल के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने केकेआर से मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करने को कहा है.
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि हालिया घटनाक्रम को देखते हुए बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी केकेआर को अपने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है और बीसीसीआई ने यह भी कहा है कि अगर वे किसी प्रतिस्थापन की मांग करते हैं, तो बीसीसीआई उस प्रतिस्थापन की अनुमति देगा।
खबर अपडेट हो रही है…
